सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर सिमडेगा पहुंचे एनोस, हुआ स्वागत
सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर लगभग 10 महीने बाद सिमडेगा लौटे। कोलेबिरा पहुंचने पर पूर्व मंत्री का कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके कोलेबिरा पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से आप लोगों से दूर रहा। अब मैं हमेशा आप लोगों के बीच रहूंगा। आगे की रणनीति बाद में तैयार की जाएगी। मौके पर काफी संख्या में झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। इधर शहर के प्रिंस चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें घर तक ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.