नई दिल्ली, जून 15 -- Upendra Kushwaha Son Case : बिहार की राजनीति में इस वक्त की बड़ी हलचल पैदा करने वाली खबर देश की सर्वोच्च अदालत से सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिना विधायक चुने दोबारा मंत्री बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद अहम और तीखी सुनवाई हुई है। सोशल एक्टिविस्ट राकेश कुमार सिंह द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इस मामले को काफी गंभीर माना है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दीपक प्रकाश और सम्राट सरकार को नोटिस जारी होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बेटे की मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है। अदालत ने बिहार सरकार और दीपक प्रकाश के साथ-साथ भारत के चुनाव आयोग (ECI) को भी नोटिस जारी क...