सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिर भी सड़कों पर कुत्तों का खौफ कायम
संभल, मई 20 -- आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद जिले में हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। नवंबर माह में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आवारा कुत्तों के हमलों और उनकी बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए नसबंदी अभियान की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन संभल जिले में अब तक लोगों को राहत दिलाने के लिए कोई ठोस अभियान जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क, बाजार, अस्पताल, तहसील और सार्वजनिक स्थानों पर झुंड के रूप में घूम रहे कुत्ते राहगीरों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात एंटी रैबीज वैक्सीनेटर सतवीर सिंह के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.