सुप्रीम कोर्ट में 96 हजार से ज्यादा मामले लंबित : मेघवाल
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि सुप्रीम कोर्ट में 96,000 से ज्यादा मामले लंबित हैं। इनमें से 10,000 से अधिक मामलों का निपटारा एक दशक से ज्यादा समय से नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट, 25 हाईकोर्ट और जिला व निचली अदालतों समेत सभी अदालतों में कुल मिलाकर 5.64 करोड़ मामले लंबित हैं। नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड पर उपलब्ध डेटा का हवाला देते हुए, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने एक लिखित जवाब में कहा कि हाईकोर्ट में 80,660 मामले 30 साल से ज्यादा समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 26 मामले 30 साल से ज्यादा समय से लंबित हैं, जबकि 558 मामलों का निपटारा 20 साल से ज्यादा समय से नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- इंफो:: गंभीर मामलों में जल्द न्याय के लिए गठित होते हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.