नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाताा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत में अब जजों की संख्या 37 हो गई। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सरकार ने दी मंजूरी, जानिए कौन हैं इतिहास रचने वालीं सीनियर एडवोकेट वी मोहना?नये जजों की नियुक्ति केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में नये जजों की नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ' संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) से परामर्श करने के पश्चात सुप्रीम कोर्ट में...