सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सेफ हो गए दीपक प्रकाश, राज्यपाल ने मनोनीत MLC बना दिया
पटना, अगस्त 5 -- बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। दीपक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। वह अब तक बिना किसी सदन के सदस्य रहे सम्राट कैबिनेट में मंत्री बने हुए थे। बिना विधायक या एमएलसी रहे दो बार मंत्री बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगली हियरिंग से पहले ही दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के सदस्य बना दिए गए हैं। अब उनका मंत्री पद सुरक्षित हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेश कुमार ने पिछले दिनों एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट से दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.