सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका दाखिल कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को अकेले फैसले लेने पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में मामले का निपटारा होने तक ज्ञानेश कुमार को सीईसी के पद से निलंबित करने की मांग की गई है। शीर्ष अदालत में राकेश कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका में यह आदेश देने की मांग की गई है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त अकेले निर्वाचन आयोग के फैसले नहीं ले सकते। याचिका में यह निर्देश भी मांगा गया है कि इस दौरान आयोग का कामकाज निर्वाचन आयुक्त डॉ. संधू और डॉ. जोशी के सर्वसम्मत फैसले से चलाया जाए और खाली पद पर कोई भी नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश वाली समिति की सिफारिश पर की जाए। यह भी पढ़ें- तीनों EC का फोटो शेयर करने से नहीं बनेगी बात, करने होंगे ये 2 काम... ज्ञानेश कुमार को पूर्व चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.