सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द का मामला, तत्काल सुनवाई की मांग
नई दिल्ली, जून 11 -- Meenakshi Natarajan News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कांग्रेस ने दाखिल याचिका में मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। नटराजन का राज्यसभा सीट से नामांकन रद्द होने से कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायकों ने भूख हड़ताल भी की थी और प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिला था, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सूत्रों के अनुसार, मामला आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आ सकता है। अदालत यदि मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत होती है, तो आगे की सुनवाई की तारीख तय की जा सकती है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.