सुप्रीम कोर्ट में बढ़ जाएगी जजों की संख्या, संसद से पास हुआ कानून; SC में अब कितने न्यायधीश?
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाले विधेयक को संसद से मंजूरी मिल गई है। बुधवार को राज्यसभा ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पास कर दिया। बता दें कि लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। इससे पहले राज्य सभा की बैठक दो बार स्थगित होने के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक को चर्चा के लिए पेश किया। इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह करते हुए विधेयक पर चर्चा में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.