सुप्रीम कोर्ट भी दोषी है, अभिजीत दीपके की दो टूक; किस जज के बयान से नाराज
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- सुप्रीम कोर्ट भी अब कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने SIR के मुद्दे पर कह दिया कि शीर्ष न्यायालय भी बराबर का दोषी है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ऐसा कहा है। शुक्रवार को पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिजीत दीपके से शीर्ष न्यायालय में दाखिल हो चुकीं याचिकाओं को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया, 'सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोग पहले ही याचिका दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा भी SIR मुद्दे से जुड़ी कई मांगें की गईं हैं। आप सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक का इंतजार क्यों नहीं कर सकते।' इसपर उन्होंने अदालत पर ही सवाल खड़े कर दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.