शाहजहांपुर, मई 15 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाए गए मुख्तियार अहमद ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उपचुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष डा. पूजा कसाना की शपथ रुकवाने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी सुनवाई की तारीख निर्धारित नहीं की है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तियार अहमद का निर्वाचन पिछले वर्ष जनपदीय न्यायालय ने विरोधी उम्मीदवारों की याचिका पर अपराधिक इतिहास छिपाकर चुनाव लड़ने के आरोप में शून्य घोषित कर दिया था। मुख्तियार अहमद ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। विचाराधीन याचिका पर तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पद के लिए उपचुनाव कराया था। विगत सात मई को मतगणना में डा. पूजा कसाना अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। अब हाईकोर्ट में विचाराधीन याचिका के ...