सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दोबारा जेल भेजने से क्यों किया इनकार? बताई वजह
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को वापस जेल भेजने से इनकार कर दिया। मामले में मेघालय सरकार ने मेघालय हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें सोनम को जमानत मंजूर की गई थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि अपराध कितना भी जघन्य क्यों ने हो, हमें यह ध्यान रखना होगा कि 'जमानत नियम है और जेल अपवाद' है। बेंच ने कहा 'हमें मालूम है कि वह कुछ समय तक जेल में रही है। हम जानते हैं कि जमानत नियम है और जेल अपवाद है। अपराध चाहे कितना भी जघन्य क्यों न हो, हमें संतुलित नजरिए को अपनाने की कोशिश करनी चाहिए।' कोर्ट ने कहा कि अगर सोनम को जेल से रिहा न किया गया होता तो जमानत पर रोक लगाने पर विचार किया जा सकता था। बेंच ने सोनम को नोटिस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.