नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने के आरोपी सोनम रघुवंशी को आत्मसमर्पण करने और मुकदमे का सामना करने का सुझाव दिया। पति की हत्या में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के बर्ताव पर सवाल उठाते हुए, शीर्ष अदालत ने उससे पूछा कि जब उसके पति पर हमला हुआ, तब उसने क्या किया? जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और पी. बी. वराले की पीठ ने हाईकोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी को जमानत देने के खिलाफ मेघालय सरकार की अपील पर सुनवाई कर रही है। अपील में आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग की है। जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि अदालत जमानत रद्द करने पर विचार कर रही है। आपके पास दो विकल्प है, पहला यह कि हम मामले के गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करें और आदेश पारित करें। दूसरा विकल्प यह है कि आप (आरोपी सोनम) आत्मसमर्पण करें और मुकदमे का ...