मेरठ, अप्रैल 2 -- सेंट्रल मार्केट मामले में उम्मीद लगाए बैठे व्यापारियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आवास एवं विकास परिषद को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं करने पर गुरुवार सुबह 10:30 बजे प्रमुख सचिव आवास को रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए। इससे परिषद अधिकारियों से लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की दो सदस्यीय खंडपीठ में सेंट्रल मार्केट मामले की सुनवाई हुई। इसमें याचिकाकर्ता, आवास विकास परिषद सहित व्यापारियों के अधिवक्ता न्यायालय में मौजूद रहे। याचिकाकर्ता लोकेश खुराना के अधिवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो रहा है। आज तक भी अवैध निर्माणों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.