सुप्रीम कोर्ट ने दो अधिकारियों का विवाद मध्यस्थता के लिए भेजा
नई दिल्ली, जून 12 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डी. रूपा मौदगिल और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधूरी से कहा कि वे अपने लंबे समय से चल रहे विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाएं। कोर्ट ने कहा कि लगातार चल रहे कानूनी विवाद से कर्नाटक की इन दोनों सीनियर अधिकारियों के कॅरियर पर बुरा असर पड़ रहा है। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने उनके बीच मानहानि के मामले को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने की कोशिश में इसे मध्यस्थता के लिए भेज दिया। पीठ ने कहा कि दोनों बेहतरीन अधिकारी हैं। वे एक-दूसरे का कॅरियर बर्बाद कर रही हैं। यह भी पढ़ें- एक-दूसरे का करियर बर्बाद कर रहीं आपलोग, IAS vs IPS अफसर की जंग पर भड़का SC; पूर्व जज को बनाया मध्यस्थ इस कोर्ट का मानना है कि मामले को मध्यस्थता के ज़रिए सुलझाया जा सकता है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.