सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सुरेंद्र बंगाली का मांगा आपराधिक रिकॉर्ड
रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। दशकों से जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुरेंद्र सिंह रौतेला ऊर्फ सुरेंद्र बंगाली ने समय से पहले रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को उसकी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से यह जानकारी मांगी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ अब तक कितने आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और उनमें से कितने मामलों में वह दोषी ठहराए गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। सुरेंद्र बंगाली ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राज्य सरकार को उनकी समय से पहले रिहाई के आवेदन पर छह महीने के भीतर विचार करने का निर्देश दिया गया था।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.