सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की सजा में दी गई छूट रद्द की
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई सजा में छूट को रद्द कर दिया। आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी (डीएम) जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने पूर्व सांसद को एक महीने में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि मोहन को दी गई छूट कानूनन गलत और अमान्य है, क्योंकि यह छूट देते समय ट्रायल कोर्ट के जज की राय को गलत तरीके से लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की 24 अप्रैल 2023 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसके तहत मोहन को सजा में छूट दी गई थी। साथ ही, कोर्ट ने 'बिहार जेल मैनुअल' में किए गए उस संशोधन को भी खारिज कर दिया, जिसके जरिए ड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.