नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते से तीन नए जजों की नियुक्ति होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 29 सितंबर को तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नति की सिफारिश की थी। नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपारेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नति किए जाने की प्रक्रिया अगले हफ्ते पूरी होने की संभावना है। औपचारिक शपथ लेने के बाद, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो जाएगी, जो मंज़ूर संख्या से एक कम होगी। अभी सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत 34 जज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...