कोडरमा, जुलाई 31 -- कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मिली कानूनी राहत का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह के विरुद्ध लंबित आपराधिक कार्रवाई समाप्त कर दी है, जिससे उनके ऊपर लगे आरोपों का कानूनी अंत हो गया। मनोज सहाय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह राष्ट्र के प्रति पूर्णतः समर्पित, ईमानदार और प्रभावशाली नेतृत्व के प्रतीक थे। विश्व के महान अर्थशास्त्रियों में शुमार डॉ. सिंह ने आर्थिक संकट के दौर में देश को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- क ककककककककककककककककककककककककककककककककककककककक कककककक...