नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- रिटायरमेंट के बाद अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने अब देश में 'डिक्टेटरशिप' की वकालत की है। उन्होंने लोकतंत्र को ही देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। पूर्व जज ने यहां तक कहा कि देश में 90 फीसदी लोग वोट देने लायक नहीं हैं और उनसे यह अधिकार छीन लिया जाए। काटजू ने कहा कि देश में अधिकतर लोग जाति और धर्म के आधार पर वोट करते हैं, इसलिए उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होना चाहिए। 80 साल के रिटायर्ड जज ने देश में जाति-धर्म आधारित वोटिंग पैटर्न की आलोचना करते हुए कहा कि देश में 90 फीसदी लोग जाहिल हैं और इसलिए लोकतंत्र देश का दुश्मन बन गया है। उन्होंने कहा, 'देश का सबसे बड़ा दुश्मन लोकतंत्र ही है। मैं कहता हूं तो लोग नाराज हो जाते हैं, देश का 90 फीसदी आदमी जाहिल है। जातिवा...