सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने की बाबा हरिहरनाथ की पूजा
छपरा, सितम्बर 11 -- फोटो- 9 शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विपुल एम पंचोली ने की पत्नी के साथ बाबा हरिहरनाथ की पूजा सोनपुर। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विपुल एम पंचोली शुक्रवार को पटना से सोनपुर पहुंचे । उनके साथ उनकी पत्नी और पटना हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. अंशुमन भी साथ थे। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक व पूजा- अर्चना की । मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, आचार्य सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, नंद कुमार बाबा आदि ने विधि- विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक और पूजा-का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने उन्हें अंग वस्त्र और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाद में वे पुनः पटना प्रस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.