प्रयागराज, जुलाई 28 -- बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को इलाहाबाद डीजे बैंड एंड ऑनर्स आर्केस्ट्रा वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और विधायक दीपक पटेल ने कहा कि डीजे संचालकों को शहरी क्षेत्रों में सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप कारोबार करने से डीजे व्यवसाय की विश्वसनीयता बढ़ेगी और अनावश्यक विवादों से भी बचा जा सकेगा। दोनों विधायकों ने व्यापारियों से संगठन से जुड़कर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। सम्मेलन में संरक्षक अजय कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ एसोसिएशन स्वयं कार्रवाई करेगा। महामंत्री दिलीप सोनकर और कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्...