लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लेखपाल भर्ती में 20 और अभ्यर्थियों को चयनित किया है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर इनके अनुक्रमांक देखे जा सकते हैं। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में मंगलवार को सूचना जारी की गई। इसके मुताबिक राहुल चौधरी तथा अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 18 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। रीतेश कुमार सिंह तथा अन्य मामले में दो अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...