सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उतारे लाउडस्पीकर
बिजनौर, सितम्बर 4 -- मंडावली पुलिस की ओर से अभियान चलाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने जिले के सभी धार्मिक स्थलो पर मानक के अनुसार लाउडस्पीकर की आवाज रखने और एक से अधिक होने पर हटाये जाने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में कानून की गाइड लाइन का पालन करते हुए मंडावली पुलिस ने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर लगे एक से अधिक लाउडस्पीकरों को उतरवाया साथ ही बताया की मानक के अनुसार ही ध्वनि प्रसार किया जायेगा। जिसका मानक साठ से पिचहत्तर डेसिबल होगा। कानून का पालन न करने पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पुलिस ने धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.