सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपाथून पर क्यों नहीं जला दीया? राज्यपाल ने थलपति विजय से मांगा जवाब
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम की पहाड़ी पर 24 नवंबर की रात दीया तो जला, लेकिन वह दीया सुप्रीम कोर्ट के बताए गए पत्थर के खंभे (दीपाथून) पर नहीं, बल्कि उची पिल्लयार मंदिर के पास दीप मंडपम में जलाया गया। इसी फैसले को लेकर तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से सीधा सवाल पूछा है और लिखित जवाब मांगा है। गवर्नर ने संविधान के अनुच्छेद 167 (b) का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा है कि कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। इस प्रावधान के तहत मुख्यमंत्री को राज्य के प्रशासन से जुड़ी जानकारी और गवर्नर द्वारा मांगे गए प्रस्तावों का विवरण देना होता है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हमारे सहयोगी HT को बताया कि हां, गवर्नर ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।क्या है पूरा मामला? मदुरै के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.