सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सफाईकर्मियों को नहीं दिए जा रहे सुरक्षा उपकरण : गिल
लखनऊ, जून 15 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मैनुअल स्कैवेंजिंग एक्ट का पालन नहीं हो रहा है। बिना सुरक्षा उपकरण सीवर सफाई के काम में लगा दिया जा रहा है। इस लापरवाही से सफाई कर्मचारियों की मौत हो रही है। अभी हाल में ही तीन मौतें हो चुकी है। अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेने और मौतों पर 15 दिनों के भीतर परिवारीजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष ने सोमवार को स्वच्छकारों को मानकों के अनुरूप उनके सम्मान एवं उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के लिए अधिकारियों के साथ नैमिषारण्य वीवीआईपी गेस्ट हाउस सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है, जो स्वयं अभाव में रहकर समाज को स्वच्छता का संदेश देते हैं। मैनुअल स्कैवेंजिंग बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.