बोकारो, जून 17 -- दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में आयोजित करियर बातचीत कार्यक्रम के तहत विद्यालय के पूर्व छात्र समरजीत देओ ने विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी संवाद किया। वर्तमान में वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और एक प्रतिष्ठित ओडिसी नर्तक के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान समरजीत देओ ने अपने छात्र जीवन, संघर्ष, मेहनत और सफलता की यात्रा को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। कानून के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. करुणा...