बदायूं, जून 8 -- शहर के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमन आलम ने ब्रिटिश की संसद कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां अपने भारतीय कानून और संविधान के बारे में बताया। युवा अधिवक्ता अमन आलम की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ ही जिले के अधिवक्ताओं में भी हर्ष का माहौल है। शहर निवासी युवा अधिवक्ता अमन आलम महज 26 साल की उम्र में ही सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके दादा मौलवी फखरे आलम जिले के कद्दावर वकील और नेता थे। वह वर्ष 1980 में विधायक रहे। अमन आलम के पिता अनवर आलम वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं। अमन आलम अपने खानदान की इस विरासत को सहजते हुए आगे बढ़ा रहे हैं और वह अपने खानदान की सातवीं पीढ़ी के सबसे युवा अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। उनकी काबलियत के दम पर उनको लंदन के ब्रिटिश संसद में...