वाराणसी, जुलाई 13 -- - समझौता प्रक्रिया में शामिल होने से अंजुमन के पदाधिकारियों ने किया इनकार वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रस्तावित समझौता प्रक्रिया में अंजुमन इंतिज़ामिया मसाजिद कमेटी शामिल नहीं होगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्तर पर इस पहल में भागीदारी नहीं करेगी। इस संबंध में संयुक्त सचिव एसएम यासीन की ओर से पत्र जारी कर निर्णय की जानकारी दी गई है।पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजा गया निमंत्रण बाध्यकारी नहीं है। ऐसे में कमेटी ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वह इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगी। यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी पर बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट की पहल से बनाई दूरी कमेटी का कहना ...