वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपों और अनियमितताओं के मामले में सरकार से देश की जनता को जवाब देने की भी मांग की। डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दिल खोलकर दान दिया। मगर मंदिर से चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद आम जनमानस की आस्था को गहरी ठेस लगी है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा कांग्रेस की ओर से पांच प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमे...