सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालत बार का चुनाव एक साथ कराने पर मांगा सुझाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) , दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) और दिल्ली की जिला बार एसोसिएशन का चुनाव एक साथ कराने के बारे में सुझाव मांगा है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उनका मानना है कि एक ही तारीख पर चुनाव होने से बार के सदस्यों द्वारा कई जगहों पर वोट देने की समस्या का समाधान हो सकता है।भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस बारे में एससीबीए, एचसीबीए और जिला बार के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगा है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि एक ही दिन चुनाव कराने से उन वकीलों को, जो कई बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, यह चुनना होगा कि वे किस एसोसिएशन में वोट देना चाहते हैं, बजाय इसके कि वे एक से अधिक एसोसिएशन में वोट दें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.