बगहा, मार्च 16 -- बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के एनएच-727 पर सुप्रिया सिनेमा रोड में रविवार शाम 6.30 बजे बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवार को रौंद दिया। भागने के चक्कर में बाइक से आगे चल रही स्कूटी को भी रौंद दिया। स्कूटी ट्रक में फंस गई। उसे दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ट्रक ले गया। स्कूटी सवार मां-बेटी ठोकर लगते ही सड़क किनारे गिर गई। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार पूर्वी करगहिया हवाई अड्डा के चंद्रदेव प्रसा का पुत्र कुरियर ब्वॉय बबलू कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटी मझौलिया थाने के महनागनी के हरिश्चंद्र ठाकुर की पत्नी अस्मिता देवी (40) व पुत्री खुशी कुमारी (18) है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे एनएच-727 पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.