सुप्रिया रोड में अतिक्रमण हटाया
बगहा, अप्रैल 28 -- गौरव वर्मा बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट चौक, स्टेशन चौक, सुप्रिया रोड में नाला व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम नाला व फुटपाथ को अतिक्रमणित कर बनाए गए शेड, दुकानों के बैनर पोस्टर आदि को जेसीबी से तोड़ दी। दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर दलबल के साथ निकली और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई शुरू हुई। कई दुकानदारों ने बिक्री के लिए फुटपाथ पर सामान फैला लिया था, उसे जब्त कर लिया गया। करीब दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया है। निगम की टीम समाहरणालय चौक से अतिक्रमण हटाते हुए स्टेशन चौक पर पहुंची। यह भी पढ़ें- फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई यहां से सुप्रिया रोड के फुटपाथ के एक किनारे से अतिक्रमण हटाया जाने लगा। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.