सीतामढ़ी, मई 1 -- सुप्पी। आंधी के कारण प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर पोल व तार गिर गए हैं, जिन्हें युद्धस्तर पर ठीक किया जा रहा है। उधर चोरौत पश्चिमी पंचायत के पुरांडी गांव में मंगलवार रात जामुन के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पास स्थित फूस का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित सुरत मुखिया ने बताया कि घर में रखे करीब एक लाख रुपये नगद, जेवरात, कपड़े, अनाज व जरूरी कागजात जल गए। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश में बिजली कंपनी को करीब 10 लाख की क्षति दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.