सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के नरहा चौक के समीप बाइक पर ले जा रहे 120 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी अनिल कुमार महतो के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार रंजन ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत गुरुवार को सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है।जिसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज अनिल कुमार महतो को आरोपित करते हुए गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.