सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सुप्पी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि अधिकारी रंजन पंडित ने किया। किसान उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त की राशि जारी किए जाने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मौके पर उपस्थित कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी, मुद्रा स्वास्थ्य, खेतों के मिट्टी की जांच, जैविक खेती, कृषि यंत्रों का उपयोग, प्रखंड स्तर पर कृषि से जुड़ी नई तकनीक, सरकारी योजना की जानकारी, सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि समेत कृषि विभाग, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जानेवाली योजनाओं की विन्द...