सुप्पी:नवविवाहिता की हत्या के दूसरे दिन भी नहीं हुई एफआईआर
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सुप्पी। क्षेत्र के घरवारा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या को लेकर सोमवार को भी सुप्पी थाने में एफआईआर नहीं हो सकी । थानाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि मृतका की माता आरती देवी ने रविवार शाम थाने में आवेदन दिया था। इसमें कई जगह ओवर राइटिंग एवं काटछांट होने से दोबारा आवेदन के लिए कहा गया। इसके बाद माता ने दोबारा आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के माता द्वारा दिए गये दोबारा आवेदन के आधार पर दहेज अधिनियम के साथ हत्या की एफआईआर की जायेगी।विदित हो कि सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में शनिवार की रात दहेज के लिए एक नवविवाहिता मधु कुमारी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए गले में रस्सी बांधकर पंखा के घुंडी में लटका दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थाना की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.