हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 7 -- बिहार में सुपौल से दरभंगा के बीच नया नेशनल हाईवे (एनएच) बनेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। अब इस सड़क का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस हाईवे के निर्माण की मांग की थी। सुपौल से दरभंगा नेशनल हाईवे बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इस सड़क की डीपीआर बनाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। यह सड़क सुपौल से बेरिया मंच और मधेपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी।बिहार के इन जिलों को फायदा, पूर्वोत्तर से सीधा संपर्क मालूम हो क...