सुपौल, सितम्बर 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, जांच, उपचार एवं जन-जागरूकता के लिए बुधवार को 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सदर अस्पताल सुपौल, अनुमंडल अस्पताल वीरपुर, निर्मली व त्रिवेणीगंज तथा रेफरल अस्पताल राघोपुर में हुआ। अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। राज्यव्यापी स्वास्थ्य अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। अभियान के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर, अस्थमा, फैटी लिवर एवं हृदय रोगों की जांच व उपचार पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जिल...