भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। सुपौल के रहने वाले युवक वाजिद का शव बरामद होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर आए। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसका शव खराब स्थिति में मिला था। वहां के सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया। परिजनों का कहना है कि एक अप्रैल से ही युवक लापता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...