सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता सुपौल नगर क्षेत्र में घर-घर पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति (पीएनजी) की जाएगी। इसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। भारत पेट्रोलियम कॉरपरेशन लिमिटेड बीपीसीएल द्वारा इस परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद शहर के निवासियों को एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सीधे पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति उनके घरों तक होगी। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बीपीसीएल की टीम निरीक्षण करने सुपौल आई थी। पाइपलाइन को लेकर चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। जल्द ही कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.