दरभंगा, अप्रैल 15 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित 'आदर्श मोबाइल' दुकान में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने छत के रास्ते दुकान का पिछले हिस्से में खिड़की और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के गले में रखा नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति ले उड़े। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदार भवानीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि वे मंगलवार रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह जब दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। चोरों ने प्लाईवुड का रैक काटकर प्रवेश किया था। गल्ले में रखे एक लाख 65 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के 18 से 20 कीमती स्मार्टफोन गायब कर दिया था। इस घटना से बाजार की व्यवसाइयों में दहशत का माहौल बन गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.