प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेलकर्मी और उनकी पत्नी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। एफआईआर के मुताबिक पुणे मंडल के दौंड स्थित सीसीसीओआर में कार्यरत लोको पायलट (गुड्स) रवि रौशन प्रताप अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ ट्रेन संख्या 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डीडीयू-प्रयागराज छिवकी रेलखंड के बीच अज्ञात चोरों ने उनका सामान पार कर दिया। चोरी हुए सामान में मोबाइल, पर्स, चश्मा, मोबाइल चार्जर, एक हजार रुपये नकद और अन्य निजी सामान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सतना स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद टीटीई को सूचना दी। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। कटनी स्टेशन से लेकर जबलपुर तक कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पुणे पहुंचने पर शिकायत की। घटना स्थल प्र...