मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वे सुपौल के वीरपुर अनुमंडल कोर्ट परिसर स्थित विभिन्न भवनों के उद्घाटन के लिए जा रहे थे। वे यहां करीब 45 मिनट तक रुके। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजाराम संतोष कुमार, प्रभारी रजिस्ट्रार प्रिंस भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी मनीभा, डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र आदि थे। यह भी पढ़ें- सुपौल जाने के क्रम में सर्किट हाउस में रुके मुख्य न्यायाधीश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...