पटना, जनवरी 2 -- बिहार के सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में जल्द बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाएं खुलेगी। शुक्रवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से उनके आवास पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ढांचागत विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने वित्त मंत्री के समक्ष सुपौल जिले के परसरमा एवं लौकाहा में बिहार ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव रखा। इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए वित्त मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाखाएं खोलने पर विचार करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग पहुंच बढ़ने से न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ा...