सुपौल और दरभंगा के बीच नया एनएच बनेगा
पटना, जुलाई 7 -- सुपौल से दरभंगा के बीच नया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बनेगा। केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही इसको लेकर डीपीआर बनायी जाएगी। मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उक्त एनएच के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। सुपौल-दरभंगा एनएच निर्माण को लेकर मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि उक्त सड़क की डीपीआर बनाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। यह सड़क सुपौल से बेरिया मंच और मधेपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी। मालूम हो कि इस एनएच का निर्माण होने से दरभंगा एवं मधुबनी जिले का सीधा संपर्क पूर्वोत्तर भारत से हो सकेगा। सुपौल, दरभंगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.