सुपौल, अगस्त 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में क्षमता विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ईसीआर ने अपने स्वामित्व वाली 80 एलएचबी ट्रेनों को स्थायी रूप से 24 कोच करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी संबंधित मंडलों से परिचालन व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गई है। रेलवे की ओर से 13 अगस्त को जारी पत्र में संबंधित वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधकों से 16 अगस्त तक यह बताने को कहा गया था कि किन ट्रेनों को 24 एलएचबी कोच के साथ चलाना संभव है और किन ट्रेनों में प्लेटफॉर्म, पिट लाइन, कोचिंग यार्ड या अन्य परिचालन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रस्तावित सूची में कोसी और सीमांचल क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनमें 13227/13228 राजेंद्रनगर टर्मिनल-सह...