सुपौल : 80 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 15 -- वीरपुर,एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर की सीमा चौकी पिपराही ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों ने 80 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है।
विशेष पेट्रोलिंग टीम का गठन सूचना मिलते ही 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देश पर विशेष पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया। एसएसबी की टीम राहत बचाव दल के साथ सूचना के आधार पर कोसी पलार क्षेत्र पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.