सुपौल, अप्रैल 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात में पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 7 निवासी दो युवक को 8.200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 4 शर्मा टोला से एक बुलेट गाड़ी पर सवार दो युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके साथ से 7 पुरिया में 8.200 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों युवक के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 92/26 दर्ज कर दोनों युवक को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.