सुपौल, जून 11 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम मे भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 8 निवासी शराब तस्कर परमानंद मुखिया को 77 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि शराब तस्कर प्लास्टिक बोरा में छुपाकर शराब लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को 77 बोतल देशी नेपाली दिलवाले देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 158/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 77 बोतल शराब के सा...